Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शिक्षक दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, शिक्षकों को बताया समाज का असली धरोहर

शिक्षक दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, शिक्षकों को बताया समाज का असली धरोहर
 

05 Sep 2025

शिक्षक दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, शिक्षकों को बताया समाज का असली धरोहर

शिक्षक दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के दूसरे राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षक दिवस पर शिक्षकों, प्राध्यापकों और शिक्षा से जुड़े कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान और संस्कार देने के पीछे सबसे बड़ा योगदान शिक्षकों का ही है। ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक ही वे असली कारीगर हैं जो नईवय पीढ़ी को शिक्षा की रोशनी से आलोकित करते हैं।

उन्होंने समाज में शिक्षकों की इस भूमिका को अतुलनीय बताते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से शिक्षक दिवस का आयोजन पूरे सम्मान और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के चुनिंदा शिक्षकों को ‘शिक्षारत्न’ सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही राज्य के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में उन मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने इस वर्ष की माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, जॉइंट एंट्रेंस, आलिम, फाजिल, हाई-मदरसाह, आईसीएसई, आईएससी, सीबीएसई और व्यावसायिक परीक्षाओं की मेरिट सूची में स्थान पाया है। ममता बनर्जी ने अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिक्षक दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं
शिक्षक दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, शिक्षकों को बताया समाज का असली धरोहर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News